बुधवार, 10 जून 2020

मैड के 9 साल पूरे होने पर मेडाथॉन का आयोजन

मैड के 9 साल पूरे होने पर मेडाथॉन का आयोजन



आनलाइन कार्यक्रमों का आयोजन कर मनाया स्थापना दिवस
संवाददाता
देहरादून। मेकिंग अ डिफरेंस बाय बींग द डिफरेंस (मैड) ने अपने 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हर वर्ष की तरह मेडाथॉन का आयोजन किया। इस वर्ष मेडाथॉन को एक नया प्रारूप देकर आयोजित किया गया जिसमें कि संस्था द्वारा अलग-अलग ऑनलाइन कार्यक्रमों का आयोजन कराया गया।
मेडाथॉन कि शुरुआत पर्यावरण दिवस के मौके पर मेड टाक्स कार्यक्रम से की गई जिसमें की देश प्रदेश के प्रख्यात पर्यावरणविदांे के साथ तीन ऑनलाइन सेशन  किये गये। इसमें पहले सेंशन मे लोकश ओहरी, सुजाता पॉल मसीही, जगदम्बा प्रसाद मैठानी ने बदलते दून के बदलते परिवेश और पर्यावरण पर सरकारों की जिम्मेदारी और नीतियों पर चर्चा की। 
दूसरे सेशन मे पद्मश्री अनिल जोशी, पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, वंदना शिवा द्वारा उत्तराखंड के परिपेक्ष्य मे सत्त विकास और सरकार की भूमिका और कोरोना काल में सतत विकास कि ओर कदम बढ़ाने की जरूरतों पर चर्चा की। तीसरे सेंशन में अल्मित्रा पटेल, वसुंधरा दास द्वारा अपशिष्ट ठोस प्रबंधन कैसे किया जाये जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। वहीं दूसरी और एम मेहता द्वारा बदलते पर्यावरण पर सुझाव व पर्यावरण संरक्षण हेतु युवाओं की भूमिका पर चर्चा की गई। 
अब तक सोशल मीडिया में करीबन 73,000 दर्शकों  द्वारा यह सेशन देखे जा चुके हैं। दूसरे दिन संस्था ने एनवायरनमेंट क्विज का आयोजन किया जिसमें दूनाइटेड न्यूज कि संस्थापक डा0 विनीता बनर्जी और टाईम इंस्टीट्यूट की कोऑर्डिनेटर मिसेस दिव्या दुबे ने संचालक की भूमिका निभाई।
तीसरे दिन संस्था द्वारा यूथ पार्लिमेंट का आयोजन किया गया जिसमें देश के अलग-अलग क्षेत्रों से प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इस यूथ पार्लियामेंट को दो कमेटीयो मे बांटा गया था लोकसभा और उत्तराखंड विधानसभा। लोकसभा में प्रतिभाग कर रहे प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण में संविधान के अनुच्छेद 21 की भूमिका पर चर्चा की और उत्तराखंड  विधानसभा मे रिस्पना पुर्नजीवन पर मंथन किया गया।
संस्था के अध्यक्ष करन कपूर ने कहा कि मैड संस्था विगत 9 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण हेतु काम करती आई है और करती रहेगी और साथ ही साथ रिस्पना  पुर्नजीवन के लिए अपने प्रयासों को निंरतर रूप जारी रखेगी। क्विज प्रतियोगिता में शिवांक देवीयाल ने प्रथम स्थान हासिल किया प्रखर तिवारी दूसरे और कार्तिक भंडारी तीसरे स्थान पर रहे। यूथ पार्लिमेंट में लोकसभा कमेटी में बेस्ट पार्लियामेंटेरियन ऋषि गुसाईं, हाई कमेंडेशन अनिरुद्ध बहरादिया, स्पेशल मेंशन शिवांश बडोनी रहे। उत्तराखंड विधानसभा कमेटी मे बेस्ट पार्लियामेंटेरियन सिद्धार्थ भाटिया, हाई कमेंडेशन प्रखर तिवारी, स्पेशल मेंशन सिद्धांत रंजन रहे।


मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...