शुक्रवार, 29 जनवरी 2021

एक खबर सनसनीखेज

 कविताः एक खबर सनसनीखेज 




- चेतन सिंह खड़का


तमाम इंसानों को खबरदार किया जाता है

कि शैतानी रूहों ने

कुछ इंसानी जिस्मों पर

कब्जा जमा लिया है।

हर एक तबके पर 

इसका असर कायम है।

स्वार्थ, लालच और बेईमानी 

इनके पसंदीदा हथियार है। 

और ये अपने जहरीले इरादों से

इंसानियत को डंसने की फिराक में है।

तमाम इंसानों के अंदर तक

इनकी जड़ें मजबूत है। 

ये बहरूपिये इंसान की शक्ल में

छिपे हुए भेड़िये है। 

जो इंसानियत को नोंच खाते है।

और इंसान का गिबड़ा चेहरा दिखाते है।

इसलिए बराये मेहरबानी

खुद को हिफाजत से रखें

और यकीन करें कि 

कहीं वो शैतानी रूह 

खुद आप तो नहीं है!


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।

मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...