बुधवार, 6 जनवरी 2021

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का पुतला दहन

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का पुतला दहन



भाजपा न माताओं और बहनों की इज्जत करते हैं और ना ही अपने मतदाताओं की: कांग्रेस
संवाददाता
टिहरी गढ़वाल। नई टिहरी हनुमान चौक पर कांग्रेसियोंं द्वारा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का पुतला दहन किया गया।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के मुखिया अमर्यादित हो गए हैं। वह अपना  मानसिक संतुलन खो गए हैं। उन्हें अपने नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर इंद्रा हृदेश के खिलाफ दिए गए बयानों की पर शर्म आनी चाहिए। 
राणा ने कहा कि यह देव भूमि का प्रदेश है यहां माता और बहनों का सम्मान किया जाता है लेकिन जिन माताओं बहनों ने भाजपा को सत्ता तक पहुंचाया आज भाजपा के शीर्ष नेता उन्हीं का अपमान कर रहे हैं। आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में देवभूमि की माताएं बहने उन्हें सबक सिखाएगी ।
पूर्व विधायक उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि यही भाजपा का असली चेहरा है। भाजपा के लोग न माताओं बहनों की इज्जत करते हैं और ना ही अपने मतदाताओं की इज्जत करते हैं। वह हमेशा सत्ता के नशे में चूर रहते हैं। जब भाजपा का मुखिया ही इतनी अभद्र भाषा बोल सकता है तो सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि भाजपा के नेता और कार्यकर्ता के अंदर कितना शिष्टाचार होगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को अपने इस कृत्य पर माफी मांगनी चाहिए।
पुतला दहन करने वालों में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज राणा, पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय गुनसोला, ज्येष्ठ प्रमुख नरेंद्र चंद रमोला, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख साहब सिंह सजवान, सेवादल के जिला अध्यक्ष नरेश बलोदी, चंबा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद डोभाल, ब्लॉक अध्यक्ष मान सिंह रौतेला, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र नौटियाल, पूर्व प्रमुख साहब सिंह सजवान,  मुर्तुजा बैग, रामभरोसे राणा, प्रधान नथी सिंह राणा, जोत सिंह नेगी, राजेश रावत, मस्तराम डोभाल, खुशीलाल, युवक कांग्रेस के अध्यक्ष कपिल जोशी, नवीन सेमवाल, सरताज अली, विवेक गुसाईं, शक्ति प्रसाद जोशी, दीपक चमोली ,अमित चमोली, अनीश खान आदि उपस्थित रहे।

मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...