शुक्रवार, 26 मार्च 2021

रंगोली तथा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

 आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम



रंगोली तथा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

संवाददाता

कोटद्वार। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महा विद्यालय जयहरीखाल में रंगोली तथा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महा विद्यालय के सभी संकाय के विद्यार्थियों ने पूर्ण उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। 

विभिन्न मानकों के आधार पर निर्णायक मण्डल द्वारा प्रतियोगियों का मूल्याकंन कर परिणाम दिए गये। महा विद्यालय के प्राचार्य प्रो0 मामचन्द ने अपने उद्बोधन सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया एवं व्यक्तित्व निर्माण इस प्रकार के कार्यक्रमों का महत्व बताया। 



पोस्टर प्रतियोगिता में शिवांगी नेगी प्रथम, विकास गुसाईं द्वितीय तथा प्रियंका नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में आजाद ग्रुप को पहला, भगत सिंह ग्रुप को दूसरा तथा सरोजनी नायडू को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त उत्तम प्रयास हेतु सांत्वना पुरस्कार भी दिए गये। 

कार्यक्रम में प्रो0 एसपी मधवाल, डा0 कमल कुमार, डा0 पंकज कुमार, डा0 मोहम्मद शहजाद, डा0 अभिषेक कुकरेती, डा0 उमेश ध्यानी, डा0 विनीता, श्रीमती श्रद्वा भारती, डा0 शिप्रा शर्मा तथा अर्चना नौटियाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कृतिका क्षेत्री द्वारा किया गया।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।





 


मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...